Telly Talk
...शाहरूख की मौत से शुरू होगा !!!
Agency Thursday, November 05, 2009 18:01 [IST]  

shahrukकिंग खान जल्दी ही अपने सीरियल फौजी - 2 के जरिए टेलीविजन पर नजर आने वाले हैं, शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर होगा और शाहरुख ने इसकी शूटिंग चालू कर दी है। शो में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख हीरो की तरह एंट्री लेंगे। शो पर शाहरुख को मरा हुआ दिखाएंगे। अगर जरूरत पड़ती है तो ही शाहरुख शो पर जिंदा नजर आएंगे वरना फ्लैशबैक में ही दिखेंगे।

शाहरूख ने फौजी टू की शूटिंग शुरू कर दी है और सबसे पहले एक फ्लैशबैक सिचुएशन शूट किया जा रहा है। इस शो को खुद शाहरूख अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के अंतर्गत प्रोड्यूस कर रहे हैं। किंग खान पहले से बॉलीवुड में अपने प्रोजेक्टस को लेकर काफी व्यस्त हैं इसलिए अपने इस प्रोजेक्ट पर कम समय दे पा रहे हैं।

अभी जो सीन शूट हो रहे हैं उनके लिए शाहरुख एक घंटे की शूटिंग करेंगे और उनके सारे सीन पुलकित सम्राट के साथ होंगे। पुलकित सम्राट शो पर शाहरुख के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। सीन में पुलकित उन दिनों को याद करता है जो उसने अपने पिता के साथ बिताए हैं।
संबंधित खबरें
* फौजी-2 में रेणुका शहाणे..!!!
* शाहरूख करेंगे फौजी से टीवी पर वापसी !!!
* शाहरुख का बेटा बनेगा पुलकित
* फौजी नहीं बनेंगे टाइगर

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: