टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कामरा को लगता है कि वह बचपन से काजल लगा रही हैं और अब उसके बिना जीने की सोच भी नहीं सकतीं। अब तक कृतिका के काफी सारे फैन्स बन गए हैं लेकिन खुद कृतिका काजल की फैन हैं। वह बोलती हैं कि बचपन से ही वह काजल लहा रही हैं, जब भी स्कूल गई या घर से बाहर पैर भी निकाला तो मेरी आंखों में काजग जरूर होता था। उसे ये लगता है कि काजल के बिना वह बहुत दुखी नजर आती हैं और इसलिए हमेशा काजल लगाती हैं। कृतिका यूं भी पारंपरिक फैशन की पसंद हैं और साड़ी पहनना भी बेहद पसंद करती हैं। उसे लगता है कि साड़ी का फैशन कभी भी खत्म नहीं होता। खासकर कृतिका को बंगाली साड़ी पहनना सबसे ज्यादा पसंद है।