Thursday, November 05, 2009 18:57 [IST]  

danik bhaskarसचिन सत्रह हजारी का 45वां शतक..

Bhaskar Dot Com

sachintendulkar081हैदराबाद. हैदराबाद मे चल रहे हीरो होंडा सीरीज के  पांचवे वन डे में शतक बनाकर सचिन १७क्क्क् रनो के शिखर के साथ क्रिकेट में एक और ऐसे मुकाम पर पहुंच गये है जहां पहुंचना बाकी के लिए अभी सपना ही है और बहुत से समकालीन क्रिकेटर तो वहां तक पहुंचने का सोच भी नही सकते।

करियर का 435वां मैच खेल रहे मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट की दुनिया में 17,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए|

पिछले साल अक्टूबर में मास्टर ब्लास्टर ने ऑस्ट्रेलिया के ही विरुद्ध मोहाली पर वेस्ट इंडीज़ के धाकड़ बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के अधिकता टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को तोडा था, तथा टेस्ट मैचों में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने थे|







सचिन दी ग्रेट







मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर आज दुनिया के एकमात्र 17000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बन गए है| रनों के शिखर पर खड़े 36 साल के सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट जीवन में पार किये मील के पत्थरों पर एक नज़र|







उम्र 14 साल







अपने साथी खिलाडी विनोद काम्बली के साथ मिलकर स्कूल लेवल के मैचों में शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल की और से खेलते हुए 664 रनों की नाबाद साझेदारी बने, जो एक रिकॉर्ड है| उसे आज एक 12 साल के सरफ़राज़ खान ने 439 रन बनाकर तोड़ा|






11 दिसंबर, 1988






फर्स्ट क्लास में पर्दार्पण






15 साल की उम्र में अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में गुजरात के विरुद्ध मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में सेंचुरी लगाई| बॉम्बे के कप्तान वेंगसरकर ने वहां पहचान कर अपनी टीम के लिए चयन किया|


14 दिसंबर, 1989







अपनी पहली टेस्ट मैच श्रंखला पकिस्तान के विरुद्ध खेली| सिआलकोट में हुए सीरीज़ के आखिरी मैच में उस समय के खातार्नाक तेज्गेंद्बाज़ वासिम-वकार की जोड़ी का सामना करते हुए घायल हो गए थे सचिन| पर इस 16 साल के युवक ने हार नहीं मानी और प्रथम उपचार लेने से भी मन कर दिया| उस मैच में सचिन ने 57 रन बनाए थे|






14 अगस्त, 1990






17 साल और 112 दिन के सचिन टेस्ट इतिहास के उस समय के दूसरे सबसे छोटे शतक मरने वाले खिलाडी बने| इंग्लैण्ड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेली 119 रन की नाबाद पारी|






2-3 फरवरी, 1992






दुनिया की तेजतम पिच ऑस्ट्रेलिया के वाका में खेली 114 रन की शानदार टेस्ट पारी|







अप्रैल, 1992
योर्कशायर से करार करने वाले पहले विदेशी खिलाडी बने  


27-28 नवम्बर, 1992

19 की उम्र में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले खिलाडी बने| दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के 227 रनों में से 111 रन सचिन के ही थे|






11-12 फरवरी,1993
मद्रास में अपनी पहली घरेलु मैदान में सेंचुरी मारी| इंग्लैण्ड के खिलाफ खेली 165 रन की पारी|






 अक्टूबर, 1995
वर्ड टेल के साथ किया 31.5 करोड़ का करार पांच साल के लिए| इसके साथ ही सचिन दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए|

फरवरी-मार्च, 1996
87.16 की औसत से बनाए 523 रन, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से हुए विश्वकप के उच्चतम स्कोरर रहे|

8 अगस्त, 1996
23 साल की उम्र में पहली बार भारत के कप्तान चुने गए|

22-23 अगस्त, 2002
सर डॉन ब्रेडमैन के 29 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा|

10 दिसंबर, 2005
दिल्ली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 109 रन बनाकर गावस्कर के 34 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा|

17 अक्टूबर, 2008
मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ब्रायन लारा का सर्वाधिक टेस्ट रनों का रिकॉर्ड पार किया|

5 नवम्बर, 2009
ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वनडे में 17000 रन पूरे किये|





संबंधित खबरें
* सचिन पर दारोमदार, 100/2
* 12 साल के बच्चे ने सचिन को पीछे छोड़ा
* ...और फिर चूक गए सचिन
* सचिन को ‘ग्रैंडपा’ कहते हैं साथी खिलाड़ी : युवराज



  share
विचार:

sujit kumar lucky

Friday, 6th Nov 2009, 0:25
एक रोज की साम ही थी ये क्रिकेट मैच लेकिन , कुछ उमीदो को यूँ ढहते देख मन वेदना से भर गया, आज पहली बार sachin के आँखों में 3 रन की अहमियत देखी, लग रही थी आंसू के सैलाब को भीड़ ने रोक रखा हो बस हमारा मन भी भावनाओ से आहात हुआ जा रहा काश हम जीत जाते , एक सतक्वीर 3 रन के लए तरस गया ..

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: