मेरा सबसे बड़ा फैन बनेगा हीरो
अगर आप फिल्मों को लेकर पागल है, अपने फेवरेट स्टार के लिए किसी भी हद तक कर गुजरने को तैयार हैं, और अपने मन में भी कहीं हीरो बनने की ललक है तो....कोई और आपकी मदद करे न करे करन जौहर आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। जल्दी ही करन जौहर होस्ट करने जा रहे हैं एक खास शो - मेरा सबसे बड़ा फैन बनेगा मेरा हीरो। अगर आपकी दीवानगी आपको सबसे बड़ा फैन बनाएगी तो आप भी सुपर स्टार बन सकेंगे।आपको जताना होगा की आप कैसे हैं सबसे बड़े फैन। अपने हीरो के फोटो, पोस्टकार्ड, फिल्म पोस्टर, और उनकी दीवानगी की स्पेशल स्टाईल आपको बनाएगी क्रैजी नंबर वन। यशराज फिल्म के इस खास शो में खुद यशराज फिल्म की किसी फिल्म में आपको काम करने का मौका मिलेगा और हो सकता है आपका सपना पूरा। इसके लिए देशभर के 12 सेंटर पर खास ऑडिशन हो रहे हैं जिसके बाद चुनिंदा फैन्स का सिलेक्शन और टॉप 3 बनेंगे सुपरस्टार।











