Friday, November 06, 2009 00:12 [IST]
तेंदुए की खालों सहित एक धरा, दो भागे
भास्कर न्यूज
रेणुकाजी. रेणुका पुलिस ने बुधवार रात को नाके के दौरान एक व्यक्ति को तेंदुए की खालों के साथ धर दबोचा जबकि दो अन्य फरार हो गए। एसएचओ एनएस ठाकुर ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे बेचड़बाग नाके में पुलिस ने एक मारुति कार (एचपी160103) की तलाशी ली जिसमें तेंदुए की दो खालें मिलीं।





