Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 00:58 [IST]  

danik bhaskarआटे के कोटे में फिर 6 किलो की कटौती

प्रकाश पालीवाल

शिमला. महंगाई से जूझ रही प्रदेश की जनता को सरकारी उपदान पर मिलने वाले आटे का कोटा फिर कम कर दिया गया है। हर राशन कार्ड पर 6 किलो आटे की कटौती की गई है।
सरकारी डिपो में अब राशनकार्ड पर उपभोक्ता को सिर्फ 14 किलो आटा ही मिल पाएगा। प्रदेश में करीब 1573000 एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं। इसी साल पहले गेंहू का कोटा 30 किलो से 20 किलो किया गया था।



आटे का कोटा बिल्कुल कम करने से लोगों में काफी रोष है। राशन के सरकारी डिपो में कार्ड के हिसाब से राशन दिया जाता है। मसलन के राशन कार्ड में अगर किसी परिवार में अगर सिर्फ दो व्यक्ति हैं तो उन्हें भी 14 किलो आटा ही मिलेगा और अगर किसी राशन कार्ड में 8 लोगों के नाम दर्ज हैं तो उस राशन कार्ड पर भी 14 किलो आटा ही मिलेगा। स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एमडी दिलजीत सिंह डोगरा ने कहा कि पिछले माह से हर राशन कार्ड पर 14 किलो आटा दिया जा रहा है। कारपोरेशन सिर्फ बांटने का काम करता है। खाद्य आपूर्ति विभाग जैसे आदेश देगा हम वही करेंगे।



आटा 20 रुपए किलो



सरकारी राशन की डिपुओ में आटा 8.50 रुपए किलो मिलता है। बाजार में आटे की कीमत 18 और 20 रुपए बिक रहा है। प्रदेश सरकार सरकारी डिपो में आटा, चावल, दालें, चीनी पर उपदान देकर लोगों को सस्ती खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाती है। प्रदेश सरकार ने सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के लिए इस साल करीब 135 करोड़ रुपए की व्यवस्था की थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: