स्वाइन फ्लू का एक और मामला
शिमला. न्यू शिमला के एक 42 वर्षीय व्यक्तिमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वीरवार शाम को आईजीएमसी में व्यक्ति की ब्लड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू ग्रस्त व्यक्ति को इलाज के लिए आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि शंका के आधार पर व्यक्ति का प्राथमिक उपचार पहले ही शुरू कर दिया गया था। अब उसे विशेष उपचार दिया जा रहा है। वहीं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा चरण आ चुका है। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. रमेश का कहना है यह व्यक्ति अन्य राज्य में नहीं गया था।











