Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 01:02 [IST]  

danik bhaskarआदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

भास्कर न्यूज

शिमला. एचपी यूनिवर्सिटी में आदर्श चुनाव आचार संहिता को दरकिनार पर यूजीसी के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान में पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग के शिक्षकों के इंटरव्यू 12 नवंबर को निर्धारित किए। मामला जब वीसी के ध्यान में आया तो उन्होंने हस्तक्षेप कर इंटरव्यू को स्थगित करने के आदेश दिए। संस्थान ने वीसी के आदेश पर आदर्श आचार संहिता के हटने तक इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं।



संस्थान ने 12 नवंबर को गैस्ट फैकल्टी के लिए इंटरव्यू रखे थे। संस्थान निदेशक की ओर से इस बावत मीडिया में बयान भी आया था। सूत्रों के अनुसार संस्थान ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचित किए बिना ही यह इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी थी। यूनिवर्सिटी चूंकि शिमला जिले में पड़ती है और यहां रोहडू उपचुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। मीडिया में सूचना आने पर वीसी प्रो. सुनील गुप्ता ने संस्थान की निदेशक को तलब किया। निदेशक प्रो. विद्या शारदा ने सफाई दी कि उन्हें जानकारी थी कि आचार संहिता 10 नवंबर तक ही है, लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी मिली कि यह 16 नवंबर तक है तो इंटरव्यू को स्थगित कर दिया।



एससीए ने किया विरोध



आचार संहिता के दौरान इंटरव्यू रखवाने की एससीए ने कड़ी निंदा की है। एससीए अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने कहा कि इंटरव्यू रखवाकर फिर आचार संहिता का हवाला देकर रद्द करवाने से प्रशासन की मंशा साफ जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कहने पर नियुक्तियां करवाने की योजना थी, जिसे एससीए कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। ठाकुर ने वीसी से मामले को रफा दफा करने की बजाए उसकी जांच करवाने की मांग की है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: