आमिर-दिग्विजय शिखर पर
भोपाल. आमिर खान, दिग्विजय सिंह, नरायण राय और शाहिद अजमद छह चक्रों के बाद डीएल सक्सेना स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में साढ़े पांच-पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से शिखर पर बने हुए हैं। अब सिर्फ तीन चक्र बचे हैं, इसलिए खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
अंडर-14 आयु बालक वर्ग में अश्विन डेनिमल 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं। जबकि रोहन राय 4, सिद्धांत3.5, चाल्र्स राजन, ओटेरियो साहा, नितिन माहीदार तीन-तीन अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए हैं। अंडर-17 बालक वर्ग में अंशुल सक्सेना 4.5 अंक के साथ सबसे ऊपर हैं। जबकि संचित माहेश्वरी 4 अंक दूसरे, मोहित सिंह चौहान 3.5, अनिरछ अग्रवाल 3.5 और अयाज मोहन 3.5 अंकर लेकर सबसे आगे चल रहे हैं।
बालिका वर्ग में क्वालीफाईंग राउंड समाप्त हो गए। अंडर-14 आयु में अलेक्शा डालमिया 4/19 सबसे आगे हैं। जबकि मोहिता 4/17 दूसरे चल रही हैं। बालिका अंडर17 में अंजलि, अनुपमा, पारुल, शीर्ष पर हैं। आज खिलाड़ियों को एकेडमी आफ चेस के मुख्य संरक्षक एवी सिंह और संरक्षक एएस सिंहदेव ने पुरस्कृत किया।











