Friday, November 06, 2009 01:24 [IST]  

danik bhaskarबांग्लादेश की रोमांचक जीत

एजेंसी

चटगांव. नईम इस्लाम (73 नाबाद) की बेहतरीन पारी की बदौलत बांग्लादेश ने पांचवें वनडे में जिम्बाब्वे पर एक विकेट की रोमांचक जीत दर्जकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। जिम्बाब्वे ने उसे जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया था, जो उसने 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नईम को उनकी मैचजिताऊ पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि अब्दुर रज्जाक को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।



बांग्लादेश के कप्तान शकीब अल हसन ने गुरुवार को यहां के जौहर अहमद स्टेडियम की धीमी पिच पर टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेजबान कप्तान ने गेंदबाजी की शुरुआत तेज गेंदबाज नजमुल हुसैन और स्पिनर अब्दुर रज्जाक से कराई। यह प्रयोग कामयाब रहा और रज्जाक ने जिम्बाब्वे के दोनों ओपनर मास्कद्जा (10) और वमरुलेन (7) को पैवेलियन की राह पकड़ा दी।



टेलर का शतक : बेंड्रन टेलर (118) ने अविजित शतक ठोककर जिम्बाब्वे की पारी संभाली। उन्होंने चिगुंबरा (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। 80 के स्कोर पर चिगुंबरा के आउट होते ही मेहमान टीम की पारी लड़खड़ा गई। जिम्बाब्वे के छह बल्लेबाज तो दहाई की रनसंख्या भी नहीं छू सके। वह तो भला हो टेलर का, जिन्होंने एक छोर पर अविजित रहते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

  share
विचार:

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: