कैंसर से निपटेंगे ‘स्टेल्थ स्मार्ट बम’
वॉशिंगटन. कैंसर के मरीजों का इलाज जल्दी ही स्टेल्थ स्मार्ट बमों से किया जाएगा। इनका असली नाम ‘बाइंड 014’ है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को कोई नुकसान पहुंचाए बगैर ट्यूमर कोशिकाओं पर सीधा हमला करते हैं।
इससे बिना किसी साइड इफेक्ट के मरीज का कारगर और जल्दी इलाज हो सकेगा। करीब 100 नैनोमीटर (एक मीटर का करोड़वां हिस्सा) आकार वाले इन स्टेल्थ बमों पर पॉलिथिलीन ग्लायकॉल की पर्त चढ़ी होगी, जिससे ये इम्यून सिस्टम से छिपे रहेंगे। अगले साल की शुरुआत में मरीजों पर इन स्मार्ट बमों पर परीक्षण किया जाएगा।











