रंगीन फल खाएं, इम्यून सिस्टम को मजबूत करें
न्यूयॉर्क. जुकाम, फ्लू और एलर्जी से बचना चाहते हैं तो ढेर सारी रंगीन फल-सब्जियां खाएं। इनमें फाइटोन्यूट्रींट्स पाए जाते हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट एमी हेंडेल ने रंगीन सब्जियों को हरे, लाल, सफेद, नीले/ बैंगनी और पीले/नारंगी रंगों में बांटा है।
लाल रंग की फल-सब्जियों में फायटोन्यूट्रींट्स लायकोपेन सबसे ज्यादा होते हैं। इनके अलावा टमाटर, लाल गोभी, अनार और पीले अंगूरों में भी फायटोन्यूट्रींट्स बड़ी मात्रा में रहते हैं। एमी के मुताबिक, हमें पांच में से दो रंगों की फल-सब्जियां रोज खानी चाहिए।












