Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 02:28 [IST]  

danik bhaskarकोलोन कैंसर और सोरायसिस से बचाए हल्दी

Agency

वॉशिंगटन. हल्दी में पाया जाने वाला सरक्यूमिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने हल्दी की इस खासियत को जानने के बाद इसके नैनो कैप्सूल्स बनाकर इंसान के शरीर में भेजने की तैयारी कर ली है, जो कोलोन कैंसर, सोरायसिस और अल्जाइमर का मुकाबला करेंगे।



ये नैनोकैप्सूल्स सरक्यूमिन को सोखने की शरीर की क्षमता बढ़ाएंगे। आंतों से निकलने वाले पाचक रस सरक्यूमिन को नष्ट कर देते हैं। नैनो कैप्सूल्स में लिपोसोम्स नामक यौगिक भी होगा, जो सरक्यूमिन को सोखने की क्षमता में इजाफा करेगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: