Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 02:31 [IST]  

danik bhaskarपीठ दर्द में योग से मिलती है राहत

Agency

back paneवॉशिंगटन. लगातार भागदौड़ करने वालों को पीठ दर्द से निजात पाने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि 12 हफ्ते तक हठयोग व अन्य योगासनों का अभ्यास करने के बाद दर्द की तीव्रता एक तिहाई रह जाती है।



शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके मुकाबले परंपरागत तरीके से दवाओं के जरिए इलाज करने वालों को इस समयावधि में दर्द से छुटकारा नहीं मिला। शोध के लिए चुने गए लोगों को हठयोग के साथ अनुलोम-विलोम और ध्यान का भी अभ्यास कराया गया था। इन्हें ऑडियो-वीडियो सीडी को देखकर घर पर रोजाना आधे घंटे तक अभ्यास की हिदायत भी दी गई थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: