नारी निकेतन रेप केस का आरोपी रिमांड पर
चंडीगढ़. पुलिस ने नारी निकेतन में मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के चर्चित प्रकरण में गिरफ्तार अटेंडेंट बजिंदर सिंह को गुरुवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने बजिंदर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने चार दिन के रिमांड की मांग की थी। गौरतलब है कि यह युवती गर्भवती है। इस प्रकरण में भूपेंद्र, जमना प्रसाद, कमला और माया पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बजिंदर ने अदालत में कहा कि वह निर्दोष है। पीड़ित के साथ दुराचार नारी निकेतन में नहीं बल्कि आश्रय में हुआ था।











