Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 03:00 [IST]  

danik bhaskarब्रेन ट्यूमर से पीड़ित छात्र ने जान दी

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय विजय ने पंखे की हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय लांडरां के इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था और पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा था। पीजीआई में उसका इलाज तो चल रहा था, लेकिन बीमारी बढ़ती जा रही थी।



विजय के पिता सुरेश ने बताया कि बचपन से ही विजय में कुछ बनने की चाह थी। मध्यम वर्गीय परिवार होने के बावजूद सुरेश बेटे का इंजीनियर बनने का सपना पूरा करना चाहते थे। पढ़ाई में तो वह शुरू से ही अचछा था। सुरेश ने बताया कि जब वह 12वीं कक्षा में गया, तो उस दौरान उसके सिर में दर्द रहने लगा। इलाज शुरू कराया, तो पता चला कि विजय को ब्रेन ट्यूमर है।



विजय ने अपनी बीमारी को दिल से लगा दिया और पढ़ाई में भी पूरा ध्यान नहीं दे पा रहा था। 12वीं पास करने के बाद विजय ने लांडरा इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। वह दूसरे सेमेस्टर में था। एक तरफ पढ़ाई का प्रेशर और दूसरी तरफ लगातार बढ़ रहे ट्यूमर से तंग आकर विजय ने वीरवार रात अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। उसके परिजन सब्जी लेने गए थे। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: