Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 03:08 [IST]  

danik bhaskarधान खरीदी की निगरानी, जिम्मेदारी तय

भास्कर न्यूज

रायपुर. राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी की निगरानी के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके तहत प्रत्येक जिले में अधिकारियों के दल गठित किए गए है। यह दल संबंधित जिलों में धान खरीदी, कस्टम मिलिंग और भण्डारण के अलावा धान खरीदी में आने वाली समस्त समस्याओं का निराकरण कर विभाग को अवगत भी कराएंगे।



रायपुर जिले के लिए गठित निगरानी दल में राज्य सहकारी विपणन संघ के सचिव एस.के.एस.सिसोदिया और प्रबंधक एम.के.धुरंधर, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उप लेखाधिकारी अजय धुत, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश श्रीवास्तव शामिल हैं। इस दल का समन्वयक अपर संचालक खाद्य दिलीप वासनीकर रहेंगे।



बस्तर संभाग के जगदलपुर, कांकेर, दंतेवा़डा, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के सचिव एस.के.एस.सिसोदिया और उप प्रबंधक डी.पी. नामदेव, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक एस.के.आडिल, अपैक्स बैंक रायपुर के शाखा प्रबंधक श्री कोचिया गठित अधिकारियों के दल में शामिल हैं। इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के उप सचिव के.डी.कुंजाम होंगे।



बिलासपुर जिले के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के उप प्रबंधक बी.एल. लिल्हारे, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उप लेखाधिकारी अजय धुत, अपैक्स बैंक बिलासपुर के शाखा प्रबंधक हांडे गठित निगरानी दल में शामिल हैं। इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के अवर सचिव एस.एल.आदिले होंगे।



धमतरी और महासमुंद जिले के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के उप प्रबंधक बी.के.गुप्ता, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कम्पनी सचिव संदीप अग्रवाल, अपैक्स बैंक रायपुर के संवर्ग अधिकारी ए.एम.शर्मा को गठित निगरानी दल में शामिल किया गया है। इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जी.एस. सिकरवार होंगे।



जांजगीर एवं रायगढ़ जिलों के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के लेखाधिकारी आर.के.बावने, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक एम.एल.प्रसाद राव एवं श्री के.के.बख्शी, अपैक्स बैंक बिलासपुर के शाखा प्रबंधक श्री हांडे को उपार्जित धान की निगरानी के लिए गठित अधिकारियों के दल में शामिल किया गया है।



इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के संयुक्त संचालक एच.पी.ब्यौहार होंगे। दुर्ग और राजनांदगांव जिलों के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंधक वी.के.जैन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उप लेखाधिकारी सी.एम.चन्द्राकर और अपैक्स बैंक भिलाई के शाखा प्रबंधक आगवन निगरानी दल में शामिल हैं। इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के उप संचालक राजीव जासवाल होंगे।



कवर्धा एवं कोरबा जिले के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के सहायक प्रबंधक के.के.शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महा प्रबंधक एन.के.शर्मा, अपैक्स बैंक के निरीक्षण अधिकारी बी.चन्द्रवंशी को उपार्जित धान की निगरानी और नियंत्रण के लिए गठित दल में शामिल किया गया हैं।



इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के सहायक संचालक वी.डी.आर भगत होंगे। इसी तरह सरगुजा, कोरिया और जशपुर जिलों के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ के सहायक प्रबंधक ए.एल. दुबे, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उप प्रबंधक जे.पी.अग्रवाल और अपैक्स बैंक रायग़ढ के शाखा प्रबंधक बी.पी.सिंह को उपार्जित धान की निगरानी और नियंत्रण के लिए गठित दल में शामिल किया गया हैं। इस दल के समन्वयक खाद्य विभाग के सहायक संचालक घनश्याम राठौर होंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: