Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 07:18 [IST]  

danik bhaskarज्ञान के लिए पूजे किताब-शास्त्र

भास्कर संवाददाता

उज्जैन. पंन्यास प्रवर वीररत्न विजयश्री महाराज की निश्रा में 2008 में मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित हुआ था। जिसकी प्रथम वर्षगांठ पर शीलपूर्ण महाराज स्वामी आदि ठाणा की निश्रा में महोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत 3 नवंबर को हुई। बड़ा उपाश्रय में प्रतिदिन विशेष पूजन चल रहा है।



वीरेंद्र कोठारी ने बताया पंचकल्याणक पूजन के बाद गुरुवार को आदिश्वर महिला मंडल ने सुबह 9 बजे ज्ञान पूजा की। इसमें शास्त्रों एवं किताबों का पूजन भी हुआ। शुक्रवार को नवपद पूजन होगा। 7 नवंबर को सुबह 8 बजे 70 वेदी पूजन, 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसका लाभ लालचंद रांका, प्रीतेश रांका को मिला है। 9.30 बजे मंदिर में पूर्णा श्रीजी महाराज, चेतनप्रज्ञा श्रीजी, शीलरत्न श्रीजी महाराज के प्रवचन होंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: