Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 07:22 [IST]  

danik bhaskarआरटीओ कार्यालय में काम ठप

भास्कर संवाददाता

उज्जैन. जिला परिवहन कार्यालय में सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं शुक्रवार को वाहनों के लाइसेंस के लिए आवेदकों के ट्रायल लिए जाते हैं लेकिन गुरुवार को कोई काम नहीं हो सका। दरअसल कार्यालय में कम्प्यूटर कार्य बंद रहने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। विभाग ने कम्प्यूटर कार्य का इंदौर की एक कंपनी को कांट्रेक्ट दे रखा है।



एक दिन पहले कंपनी के प्रभारी के साथ किसी व्यक्ति ने इंदौर में अभद्रता की और चाकू से हमला कर दिया। विरोध स्वरूप कंपनी ने इंदौर सहित उज्जैन में एक दिन के लिए कम्प्यूटर कार्य बंद रखा। दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही कम्प्यूटर कार्य बंद करने की घोषणा की गई, कतार में लगे लोग निराश हो गए।



यह कार्य नहीं हुए : कंपनी के कर्मचारियों के काम बंद करने से गुरुवार को लाइसेंस के लिए फोटो नहीं खिंचवाए जा सके। दफ्तर के वे काउंटर भी बंद रहे जहां लाइसेंस फीस जमा होती है। इसके अलावा लाइसेंस नवीनीकरण और लाइसेंस जारी करने संबंधी कार्य भी प्रभावित हुए।



बाहर से आने वाले हुए परेशान: दोपहर में अचानक हड़ताल की घोषणा से बाहर से आने वाले लोग खासे परेशान हुए। गुरुवार को आरटीओ में 150 से ज्यादा लोग लाइसेंस के लिए आए थे, जिनमें से आधे से ज्यादा उज्जैन से बाहर से आए थे। हड़ताल की वजह से इन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।



कम्प्यूटर के कारण गड़बड़ी



जिस कंपनी को कम्प्यूटर ऑपरेटिंग का कांट्रेक्ट दिया है उसके कर्मचारी हड़ताल पर रहे। विभाग का कार्य चालू था लेकिन कम्प्यूटर बंद होने से फोटो नहीं खींचे जा सके। - जे.सी. बौरासी, आरटीओ उज्जैन

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: