Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 08:27 [IST]  

danik bhaskar4819 के बने दो-दो राशनकार्ड

Bhaskar News

दुर्ग. गरीबी रेखा राशनकार्ड बनाने में हुई गड़बड़ी लगातार उजागर होती जा रही है। नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 27 हजार हितग्राहियों को राशनकार्ड जारी हुआ है। इसके बाद भी 4 हजार 819 राशनकार्ड खाद्य विभाग द्वारा बनाकर भेजा गया। निरीक्षण में इन कार्डो के दोबारा बन जाने का पता चला।



इन कार्डो को नगर निगम प्रशासन ने खाद्य विभाग को निरस्त करने के लिए लौटा दिया है। अपात्र लोगों द्वारा भी राशनकार्ड लौटाया जा रहा है। नगर निगम केप्रभारी राजस्व अधिकारी आरके जैन से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के 264 हितग्राही अपात्र होने के कारण राशनकार्ड जमा कर चुके हैं।



उन्होंने कहा कि अपात्र लोगों को राशनकार्ड लौटाने का मौका दिया गया है। इसके बाद अपात्र पाए जाने वाले राशनकार्डधारियों के खिलाफ शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: