Friday, November 06, 2009 08:30 [IST]
आठवीं के छात्र ने आत्महत्या की
Bhaskar News
गुरुर. नगर मुख्यालय से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम छेड़िया निवासी गौकरण राम के इकलौते पुत्र लोचन राम (14) ने अपने घर के कमरे में ही गमछा के सहारे फांसी लगा ली।
लोचन के माता-पिता प्रतिदिन की तरह आज भी काम पर गए थे। लोचन कक्षा आठवीं का छात्र था, लेकिन गुरुवार को वह स्कूल नहीं गया था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। गुरुर थाने में मर्ग कायम किया गया है।











