Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 08:34 [IST]  

danik bhaskarनवविवाहिता की लाश घर की सीढ़ी पर मिली

Bhaskar News

नवापारा राजिम. समीपस्थ ग्राम छांदा में बुधवार को नवविवाहिता कविता साहू (22) की लाश संदिग्ध अवस्था में उसके ससुराल में सीढ़ी पर मिली। उसके मायके वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है।



कविता का विवाह इसी वर्ष अप्रैल में हुआ था। घटना के समय उसका ससुर नारद खेत गया था, पति कुंदन स्प्रे मशीन ठीक कराने नवापारा तथा सास कमाने गई थी। घर पर वह अकेली थी।



दोपहर 12 बजे कुंदन घर लौटा। उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तब उसने छत की खिड़की से अंदर प्रवेश कर देखा कि उसकी पत्नी सीढ़ियों पर पड़ी है। दरवाजा खोलकर कुंदन ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।



कुंदन के पिता ने दोपहर 3.30 बजे कोटवार के साथ थाना गोबरा नवापारा में रिपोर्ट लिखाई। कविता का मायका मौरीकला (कठौली) थाना कुरुद है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके पिता सरपंच रामगुलाल साहू तुरंत छांटा पहुंचे। उसने संदेह जताया कि कविता के प्रति उसके पति, सास व ससुर का व्यवहार ठीक नहीं था।



पति उस पर तालाक के लिए दबाव डालता था। इसलिए गला घांटकर कविता की हत्या की गई होगी। अंतत: थानेदार जीडी सोनी ने रायपुर से एक्सपर्ट टीम बुलाई लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई।



पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा नववाहिता की मौत हुई है या हत्या।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: