Friday, November 06, 2009 08:36 [IST]  

danik bhaskarकुम्हारों का जंगी प्रदर्शन

Bhaskar News

धमतरी. धमतरी में निवासरत कुम्हार समाज के सैकड़ों महिलाओं व पुरूषों ने मांगों को लेकर गुरूवार को शहर में रैली निकली। उन्होंने हाथों में मांगों से संबंधित बैनर और पोस्टर उठा रखे थे।



यह रैली गणोश चौक, रामबाग, विंध्यवासिनी मंदिर से रूद्री रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कुम्हार समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद वे मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। भीड़ को नियंत्रित करने काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।



धरना देने के बाद समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अंदर जाकर कलेक्टर आरपीएस त्यागी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि शासन द्वारा पूर्व में कुंभकारों के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की गई थी, जिसका पालन आज तक नहीं हुआ है।



ग्राम पंचायत स्तर पर अब तक जमीन एलाट करने के संबंध में कार्रवाई नहीं की गई है। नि:शुल्क इलेक्ट्रानिक चाक देने की योजना पर भी अमल नहीं हो पाया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ईट पकाने के लिए जलाऊ लकड़ी पर से



प्रतिबंध हटाकर रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाए तथा सर्वसुविधा युक्त टेराकोटा आर्ट प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाए। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कुम्हारों की उप जाति सूची में संशोधन नहीं हो पाने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



समाज के अध्यक्ष एचआर प्रजापति एवं उप महामंत्री गीतेश प्रजापति ने कहा है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर में आंदोलन किया जाएगा। रैली, धरना एवं प्रदर्शन में शामिल होने जिले के विभिन्न गांवों से कुम्हार समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

  share
विचार:

jagdish prajapet

Friday, 6th Nov 2009, 9:20
who aver doing this that is not wright.and aver body know the politesion ar doing this thing so please don't give any vote until they are not giveing a better crosepondess.keep going until they are not giving your fild and also Geetesh prajapati he need to talk about this matter as soon as possible.then we are saing you are a good person. my from india jagdish prajapet rajasthan dungarpur sagwara

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: