माही की सीमाएं
मुंबई. ‘देव डी’ सरीखी फिल्म से चर्चा में आने वाली माही गिल के पास फुर्सत नहीं है। वह इन दिनों पांच फिल्मों में व्यस्त हैं, जो अलग-अलग विषय की हैं। हालांकि माही कॉमेडी फिल्म करने से डर रही हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे कॉमेडी के नाम से ही सिहरन होने लगती है। मैं सोचती हूं कि कॉमेडी मेरे बस की नहीं है। फिर भी एक न एक दिन मैं इसे करूंगी जरूर।’ गौरतलब है कि माही फिलहाल ‘पान सिंह तोमर’ ‘दबंग,’ ‘भांग,’ ‘सुरमई शाम’ और ‘गुलाब गैंग’ फिल्म के लिए अनुबंधित हैं।











