Friday, November 06, 2009 10:04 [IST]
अनुराग की मांग
Bhaskar News
मुंबई. अनुराग कश्यप का मानना है कि फिल्मों के संदर्भ में किसी तरह की सेंसरशिप नहीं होनी चाहिए। उन्हें लगता है कि देश में किसी राजनेता की असल तस्वीर पेश करती फिल्म बनाना आसान नहीं है। ‘देव डी’ जैसी लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले अनुराग मानते हैं कि फिल्म निर्माण के क्रम में हमारी सोच अभी भी बेहद दकियानूसी है। वह कहते हैं, ‘मैं अपनी सीमाएं बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं ताकि मेरी फिल्म वास्तविक प्रतीत हो।’











