Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 10:16 [IST]  

danik bhaskarसैफ का नया अवतार

Bhaskar News

मुंबई. रेंसिल डिसिल्वा की फिल्म ‘कुर्बान’ के प्रमोशनल वीडियो में सैफ अली खान नए अवतार में नजर आएंगे। बताते हैं कि रेंसिल ने यह वीडियो फिल्म की केंद्रीय कथावस्तु को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग शैली में शूट किया है। इस बारे में वह बताते हैं, ‘मैं कुछ अलग तरह का वीडियो बनाना चाहता था। मैं नहीं चाहता था कि आधा दर्जन लड़कियों को कमर मटकाते दिखाऊं।



मैं यह नहीं कहता कि इस तरह के वीडियो गलत हैं, लेकिन ‘कुर्बान’ थोड़ी अलग तरह की फिल्म है, तो इसका वीडियो भी मैं कुछ अलग तरह से फिल्माना चाहता था।’ रेंसिल आगे बताते हैं, ‘सैफ को भलीभांति मालूम था कि हम किस तरह का वीडियो चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने लुक्स को लेकर खासा प्रयोग किया। उन्होंने इस प्रमोशनल वीडियो के लिए खासतौर पर अपने बाल बढ़ाए। यही नहीं, वह इसमें हुड और जैकेट पहने नजर आएंगे, जिसका फिल्म के एक दृश्य से गहरा संबंध है। इस वीडियो में करीना की अनुपस्थिति में हमने उनकी फोटो से काम चलाया है।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: