Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 10:20 [IST]  

danik bhaskarशाइनी शुरू करेंगे शूटिंग

Bhaskar News

मुंबई. नौकरानी से बलात्कार के आरोप में जेल में महीनों बंद रहे शाइनी आहूजा जमानत मिलने के बाद दिल्ली में रह रहे हैं। पता चला है कि वह इस महीने के अंत से पीएनसी की फिल्म ‘एक एक्सीडेंट’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिजीत चौधरी निर्देशित इस फिल्म में शाइनी के साथ सोहा अली खान और जूही चावला भी हैं। बताते हैं कि शूटिंग स्थल को लेकर प्रोडक्शन हाउस काफी गोपनीयता बरत रहा है, क्योंकि वह नहीं चाहता है कि मीडिया वहां पहुंचे।



यूनिट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक ‘फिल्म लगभग 95 फीसदी पूरी हो चुकी है। अब शाइनी के साथ सिर्फ तीन दिन की शूटिंग ही बाकी है। हाल ही में सोहा और जूही के साथ फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में निपटाई गई है। चूंकि अदालती आदेश के चलते शाइनी मुंबई में शूटिंग नहीं कर सकते हैं, इसलिए प्रोडक्शन हाउस ने दिल्ली में शेष शूटिंग पूरी करने का निर्णय किया है।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: