Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 10:25 [IST]  

danik bhaskarजिम्मेदार प्रियंका

Bhaskar News

मुंबई. किसी भी अच्छे काम से जुड़ने का कोई भी मौका प्रियंका चोपड़ा नहीं खोती हैं। इस बार संवेदनशील प्रियंका ने कुष्ठरोग के बारे में जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने पिछले दिनों इस क्रम में एक वृत्तचित्र की शूटिंग पूरी की है। यह लघु फिल्म एलर्ट इंडिया संस्था की देन है, जो पिछले तीन दशकों से इस दिशा में काम कर रही है।




इस बारे में संस्था की निदेशक वीरा राव का कहना है, ‘हमने इस वृत्तचित्र के लिए प्रियंका से संपर्क कर उन्हें अपना मकसद बताया, तो वह सहर्ष काम करने के लिए तैयार हो गईं। पहले हम इसे सिर्फ अंग्रेजी भाषा में बनाना चाहते थे, लेकिन प्रियंका के जोर देने पर हमने इसका हिंदी संस्करण भी बनाया।’ इस बारे में प्रियंका का कहना था, ‘मेरे विचार से अंग्रेजी भाषा के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों और बड़े शहरों में अपील की जा सकती है, लेकिन इसका दायरा बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हिंदी भाषा का भी प्रयोग हो। इस भाषा की मदद से हम देश के कोने-कोने में पैठे ग्रामीण भारत तक अपनी पहुंच दर्ज करा सकते हैं। इस वृत्तचित्र के माध्यम से हम कुष्ठरोग के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना चाहते हैं।’




तमाम व्यस्तताओं के बावजूद प्रियंका ने इसके लिए समय कैसे निकाला? इस प्रश्न के जवाब में वह कहती हैं, ‘मैं अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर हूं। मेरा मानना है कि अगर आप गंभीरता से कुछ करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: