Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, November 06, 2009 10:56 [IST]  

danik bhaskarफिर एक साथ ऋषि-डिंपल

Bhaskar News

मुंबई. सत्तर के दशक में ‘बॉबी’ फिल्म के जरिए दर्शकों को लुभाने वाली ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की जोड़ी एक बार फिर रुपहले परदे पर साथ नजर आने वाली है। गौरतलब है कि ऋषि और डिंपल पिछली बार तकरीबन पांच साल पहले फिल्म ‘प्यार में ट्विस्ट’ में साथ नजर आए थे। गुजरे जमाने की यह मशहूर जोड़ी निखिल आडवाणी की अगली फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में दिखाई देगी, जिसमें अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा लीड किरदार निभा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि ‘पटियाला हाउस’ की कहानी रियल लाइफ इवेंट्स से प्रेरित है। इसमें एक मल्होत्रा परिवार है। इस संयुक्त परिवार का एक मुखिया है और इसमें तीन पीढ़ियों के सदस्य एक साथ रहते हैं। इसमें सटी हुई इमारतों में और भी मल्होत्रा परिवार रहते हैं जो वास्तव में इस बड़े संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। इसमें सारे निर्णय परिवार के मुखिया द्वारा ही किए जाते हैं।



ऋषि कपूर ही इसमें मुखिया गुरकीरत सिंह कालों का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने परिवार को उसी तरह चलाता है, जिस तरह प्रधानमंत्री अपनी सरकार चलाते हैं। इसमें उनका किरदार एक सख्तमिजाज अनुशासनप्रिय व्यक्ति का है, जिसकी कही गई बात पर कोई अंगुली भी नहीं उठा सकता। यह फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: