Friday, November 06, 2009 11:10 [IST]
आहत हैं समीरा
Bhaskar News
मुंबई. समीरा रेड्डी के साथ एक ऐसी घटना पेश आई है, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया है। बताते हैं कि एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर समीरा की प्रोफाइल तैर रही है। यह जानकारी एक दोस्त के माध्यम से जब समीरा को मिली तो वह सन्न रह गईं। इस प्रोफाइल में यह तक दिया हुआ है कि समीरा को कैसे वर की तलाश है। इससे आहत समीरा पोर्टल को कानूनी नोटिस देने की सोच रही हैं। फिलहाल तो समीरा के तेवर देख साइट पर से उनकी प्रोफाइल हटा ली गई है।











