सेक्सी शर्लिन ने खोले बिग बॉस के राज !!!
घर से निकलने के बाद शर्लिन ने हर प्रतियोगी और घर के ऐसे राज बताए जो शायद आप कभी भी जान नहीं सकते थे, क्या है शमिता और राजू का राज....आइए हम बताएं। पिछले हफ्ते शर्लिन चोपड़ा जब घर से बाहर निकली तो फूट फूट कर रोने लगी। घर से निकलते समय उन्होंने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए व्रिंदू को सफाई का काम दिया और इसके बाद व्रिंदू ने उन्हें गालियां भी बकीं।
शाहरुख - अक्षय कुमार के साथ कभी काम नहीं कर पाओगी मैडम-- शर्लिन ने घर से निकलते ही जो सबसे पहला खुलासा किया वह यह था कि कमाल खान ने उन्हें फोन कर के कहा कि तुमने व्रिंदू को सफाई का काम दिया है अब वह तुमसे बदला लेगा। तुम्हें कभी शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने को नहीं मिलेगी। व्रिंदू की इंडस्ट्री में बहुत पहचान है वह तुम्हें कभी कोई अच्छी फिल्म करने नहीं देगा।
गीता और सीता-- यूं तो शर्लिन वाइल्ड कार्ड एंट्री द्वारा बिग बॉस के घर में वापस जाना चाहती है। वह बोलती हैं अगर दूसरा चांस मिला तो वह गीता बनना चाहेगी क्योंकि अब तक वह घर में सीता बन क रही है। यानी अगर फिर शर्लिन ने बिग बॉस में एंट्री ली तो उसका बदला हुआ रूप नजर आएगा। उसे लगता है कि शर्लिन चोपड़ा ही बिग बॉस की असली विजेता हो सकती हैं। वहीं राजू कोबरा है तो रोहित सांप, शर्लिन के अनुसार ये दोनों ही सबसे खतरनाक और दोगले इंसान हैं।
यूं खोले हर प्रतिभागी के राज...
कमाल खान - वह अपने सर पर सोते समय बनडाना बांधता था, दिन में तो वह विग पहनता था वरना उसका गंजापन नजर आ जाता।
व्रिंदू - वह एक हेयर पीस पहनता है जिसे रात को सोते समय वह छुपा देता है, शर्लिन उसे फ्लश में बहा देना चाहती है।
रोहित - वह एक विग पहनता है और मैकअप मे घंटो लगाता है।
तनाज - वह कॉफी पीने की आदी है और केवल पारसी स्टाईल का खाना बनाती है, जो घर में किसी को भी पसंद नहीं।
बख्तियार - वह हमेशा हिमेश रेशमियां की तरह गाना गाता है और समझता है कि वह एक अच्छा गायक है।
पूनम - वह हर सोमवार और गुरूवार को उपवास रखती है।
क्लॉडिया - वह हिंदी समझती है लेकिन ऐसा जताती है कि उसे हिंदी नहीं आती।
राजू - वह गॉसिप करने में ही मशगूल रहता है।
शमिता - उसे अपने ऑर्ट ऑफ लिविंग वर्कशॉप के एक्सपीरियेंस बताने के अलावा कुछ नहीं आता।
इस्माईल - वह फ्रिज से मक्खन चुराते हैं और फिर जो कुछ भी खाते हैं चुपके से उसमें मिला कर खाते हैं।
अदिती - उसका एमबीबीएस का नॉलेज बहुत कम है और वह जितना दिखाती है उतनी अच्छी डॉक्टर नहीं है।











