शेखर लाली ने छोड़ा ठाकुर का घर
..अब जबकि ललिया शो पर जिंदा हो चुकी है और शेखर ने उसके सामने अपने प्यार का इजहार कर ही दिया है तो, शो में आएगा एक ट्विस्ट..........। जीटीवी के शो अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में शेखर को लाली की मौत से काफी धक्का लगा था, और उसके ठीक होने के बाद खुद शेखर ने लाली से अपने प्यार का इजहार किया है।
अब शेखर उठाएगा ठाकुर और अपने परिवार के खिलाफ एक कड़ा कदम और लाली को लेकर घर छोड़कर निकल जाएगा। शो में सिद्धेश्वरी लाली की तरफ शेखर के व्यवहार को लेकर नाराज होती है और कमरे में नाटक दिखाने लगती है। वह लाली के साथ एक कमरे में रहने को लेकर भी आपत्ती जताती है। लेकिन सिद्धेश्वरी की सुनने की जगह शेखर साफ कह देता है कि लाली हमेशा उसी के साथ रहेगी अगर सिद्घेश्वरी चाहती है तो वह घर छोड़कर जा सकती है।
शेखर कमरा छोड़कर बाहर बनी कोठरी में लाली के साथ रहने लगता है, तभी शेखर का भाई रणविजय उसे चेतावनी देता है कि वह लाली का ध्यान रखे वर्ना वह उसे नहीं छोडे़गा। अब आखिरकार ठाकुर के घर में कोई तो है जो लाली के साथ है।
संबंधित खबरें
* अब रोना धोना नहीं लाली का कबड्डी मैच
* उस तरह के सीन में....लाली थोड़ी....
* मर जाएगी ललिया !!!
* पति पत्नी के बीच सोएगी ललिया..
* ललिया वजन बढ़ाओ











