अजब प्रेम की गजब कहानी

अजब प्रेम की गजब कहानी
एक्टर -- रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, उपेन पटेल, दर्शन जरीवाल, असरानी, सलमान खान, गोविंद नामदेव, स्मिता जयकर, नवनीत निशान...।
निर्देशक -- राजकुमार संतोषी
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर और कैटरीना की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी रिलीज हुई। 2008 में हल्ला बोल के बाद संतोषी की इस फिल्म का इंतजार खास तौर पर इसलिए भी हो रहा था क्योंकि फिल्म की रिलीज के पहले ही फिल्म के एक्टर-एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे होने लगे हैं।
रोमांस, एंटरटेंमेंट, कॉमेडी, म्यूजिक और जोश से भरपूर संतोषी की ये फिल्म अजब और गजब दोनों है। फिल्म में ह्यूमर और रोमांस का अजब सा तालमेंल इसे म्यूजिक और कहानी के मामले में गजब बनाता है। लेकिन जैसे ही फिल्म आगे बढ़ने लगती है कहीं कहीं कॉमेडी आपको ओवरलोडेड लगने लगती है।
अब एंटरटेंमेंट के लिए रोमांस से ज्यागा कॉमेडी जरूरी होती है और यही कारण है कि संतोषी ने फिल्म में कॉमेडी पर ही जोर देने की कोशिश की है। प्रीतम का संगीत बेहतरीन है और पहले ही गानों के रूप में लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। फिल्म की गजब कहानी कहीं कहीं कमजोर लगती है वर्ना ओवरऑल ठीक ठाक बन पड़ी है।
फिल्म यूथ को ध्यान में रखकर बनाई गई है और यह बात फिल्म के म्यूजिक, स्टोरी और कलाकारों से साफ झलकता है। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि प्रेम(रणबीर कपूर) जैनी (कैटरीना कैफ) से प्यार करने लगता है लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि जैनी किसी और ( उपेन पटेल ) से प्यार करती है। आगे आते हैं मजेदार टर्न एंड ट्विस्ट जो आपको हंसते हंसते लोटपोट कर देंगे।
फिल्म का टाइटल अजब-गजब है तो फिर फिल्म में अजब गजब सिचुएशन आना भी लाजमी है। फिल्म के कुछ सीन बेहतरीन बन पड़े हैं वहीं सलमान खान का कैमियो रोल भी काफी मजेदार है। फिल्म का पहला भाग रॉकिंग है हांलाकि बाद में कहीं कहीं फिल्म अपनी पकड़ खोने लगती है।
एडिटिंग थोड़ी कमजोर है लेकिन एस थीरू की गजब की सिनेमेटोग्राफी के चलते फिल्म को बैलेंस करती है। एक्टिंग के मामले में सभी ने अच्छा काम किया है। देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस को फिल्म से उम्मीदें लगाना कोई गलती नहीं होगा। अगर आप चाहते हैं फुल टाइम पास और मसालेदार मनोरंजन तो फिल्म मस्ट वॉच है।










