Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, November 06, 2009 13:02 [IST]  

danik bhaskarदो सौ रुपए महंगे हुए एआईपीएमटी के प्रवेश परीक्षा फार्म

दिव्य भास्कर नेटवर

CBSE अहमदाबाद. अखिल भारतीय प्री-मेडिकल व डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी)के परीक्षा फार्म की कीमत दो सौ रुपए बढ़ा दी गई है। इसमें पिछले साल भी दो सौ रुपए का इजाफा किया गया था। एससी व एसटी श्रेणी के विद्यार्थियों के शुल्क में भी 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे कुल मिलाकर प्रवेश परीक्षा का खर्च बढ़ गया है। अब सामान्य विद्यार्थियों को 800 व एससी, एसटी को 450 रुपए फीस भरनी पड़ेगी।



एआईपीएमटी के प्रवेश परीक्षा फार्म 29 नवंबर तक बेचे जाएंगे। आगामी तीन अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा और 16 मई को अंतिम प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। सीबीएसई बोर्ड को इसमें 3 लाख विद्यार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। इन फार्मो की बिक्री से सीबीएसई को करीब 20.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: