ऐसा ड्रेस जिसमें सबकुछ दिखता है
लंदन अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली मशहूर पॉप स्टार गागा ने अब कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। हुआ यूं कि गागा एक होटल में खाना खाने गईं थी लेकिन उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो ऐसी थी जिसमें सबकुछ नजर आ रहा था। गागा का इस जालीनुमा स्पेशल ड्रेस ऐसा में से अंदर का नजारा सबके सामने दिख रहा था। आप ये भी कह सकते हैं कि वो ड्रेस ऐसा था जिसे पहनाना कपड़े ना पहनने के बराबर है। हालांकि गागा उस ड्रेस में काफी आकर्षक लग रही थीं।
चौंक गए लोग
गागा को इस ड्रेस में देख आस पास के लोग चौंक गए। जैसे ही गागा को इस बात का अहसास हुआ कि लोग उनके ड्रेस को लेकर लोग बातें कर रहे हैं उन्होंने ने वहां से निकलने में ह भलाई समझी। लोगों की नजरों से शर्मसार हुईं गागा अपनी गाड़ी में बैठ कर तुरंत वहां से रवाना हो गईं।













