Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 16:10 [IST]  

danik bhaskarमुंबई फिल्म महोत्सव में अमिताभ सम्मानित

Bhaskar News

मुंबई. मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज द्वारा आयोजित 11वें मुंबई फिल्म महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है।29अक्टूबर से 5 नवंबर के तक आयोजित इस फिल्म समारोह के अंतिम दिन एक भव्य समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को हिन्दी सिनेमा में 40 साल पूरे करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा थियो एंजेलोपाउलोस को अंतराष्ट्रीय लाईफ टाइम अचीवमेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया।



अमिताभ बच्चन ने प्रिटी जिंटा के हाथों सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा कि जिंदगी 40 बरस हिन्दी सिनेमा में पूरे होने के बाद इस फिल्म महोत्सव में उनकों जो सम्मान मिला है उसके लिए वह दिल से आभार देते है। उन्होने कहा कि आज जो लोग फिल्मों में काम कर रहे है उनकी औसत उम्र 25 से 40 साल के बीच है और कभी कभी वे इन युवा कलाकारों के बीच अपने आप को अकवर्ड फील करते है।



उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि वैसे तो 1968 में उनके अभिनय जीवन की शुरुआत हो गई थी उस समय उनका एक फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट हुआ था लेकिन उसका रिजल्ट कभी आया ही नहीं। हिन्दी सिनेमा में सात हिन्दुस्तानी से 1969 फिल्मी जीवन शुरु होने को महत्वपूर्ण मानते हुए उन्होंने इसके लिए फिल्म के निर्देशक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में मनमोहन देसाई, यश चोपड़ा, जैसे कई निर्देशको और सलीम जावेद जैसे लेखकों की टीम का महत्वपूर्ण हाथ रहा है।



ृ29 से 5 नवंबर तक आयोजित इस फिल्म समारोह में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्री सिनेमा जगत की कुल 200 फिल्में
दिखाई गई।




और इनके हिस्से आए खास अवार्ड:



सर्वश्रेष्ट फिल्म के लिए गोल्डन गेटवे ऑफ इंडिया अवार्ड : व्हा्इट लाइटनिन
जूरी ग्रेंड प्राइज अवार्ड : ला पिवेल्लेना द लिटिल वन
आडियंस च्वाइस अवार्ड : रोड टू संगम
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए सिल्वर गेटवे ऑफ इंडिया अवार्ड : एड्रिना बिनिएज जिगानते फिल्म के लिए
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सिल्वर गेट वे ऑफ इंडिया अवार्ड : पापरिका स्टीन, फिल्म एपुलाउस डेनमार्क
सर्वश्रेष्ठ नायक के लिए सिल्वर गेट वे ऑफ इंडिया अवार्ड : एडवर्ड हॉग
जूरी अवार्ड : मार्क ग्योरी को कैमरा और गिर्योजिए कोवासेफ कातिलिन वर्गा फिल्म में बेहतरीन साउंड देने के लिए सम्मानित किया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: