Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 16:14 [IST]  

danik bhaskarचांदनी और अर्चना ने जीता मुंबई डायमेंशन अवार्ड

Rajesh Yadav

मुंबई. मुंबई फिल्म महोत्सव में युवा निर्देशकों की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता के तहत चांदनी अरोरा और अर्चना फडके के निर्देशन में बनीं फिल्म सागर सेतु को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। सिल्वर गेटवे ऑफ इंडिया अवार्ड के तहत इस फिल्म की निर्देशक जोड़ी को एक लाख रुपए का अवार्ड दिया गया है।



मुंबई डायमेंशन अवार्ड पाने के बाद अचर्ना ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वैसे तो वह बायोटेक्नॉलाजी में स्नातक है लेकिन उसने फिल्म निमार्ण में रुची को देखते हुए फिल्मकार अमोल पालेकर जी के साथ जुड़कर काम भी कर रहीं है। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपना करियर फिल्म मंेकिग में ही बनाना चाहती है और इसके लिए प्रयास कर रहीं है। फिल्म सागर सेतु के बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने इस फिल्म के लिए समुद्री रास्ता नाम चुना था लेकिन संध्या मैडम द्वारा बाद में सागर सेतु नाम सुझाया गया और इसके लिए वह उनकी शुक्रगुजार है।



मुंबई लेगो को दूसरा स्थान मिला



मुंबई डायमेंशन प्रतियोगिता के तहत 25 निर्देशकों के बीच शाहिल शाह की फिल्म मुंबई लेगो को दूसरा स्थान मिला है। इसके तहत शाहिल को 50,000 का अवार्ड दिया गया है।



इसके अलावा जूरी ने युवा निर्देशक अभय कुमार की फिल्म उड़ान को शार्ट फिल्म की इस प्रतियोगिता में शानदार स्टोरी टेलिंग के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट के सम्मान से नवाजा है।



जूरी ने युवा निर्देशक अद्वित चंदन की फिल्म काला खट्टा को खूबसूरत कहानी, बेहतरीन अभिनय, और सिनेमा की शानदार भाषा के लिए चुनते हुए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट का अवार्ड दिया है।



गौरतलब है कि मुंबई फिल्म महोत्सव में मुंबई डायमेंशन के तहत युवा निर्देशकों की शार्ट फिल्मों के बीच प्रतियोगिता का यह दूसरा साल था। इस साल कुल 25 युवा निर्देशकों की फिल्मों के बीच प्रतियोगिता थी।



विस्पर विथ द विंड ने जीता यंग क्रिटिक अवार्ड
इस बार मुंबई फिल्म महोत्सव में 20 युवा समीक्षकों को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता और एबव द कट श्रेणी के तहत 27 फिल्मों को देखकर सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनने के लिए कहा गया था। फिल्मों को देखने और बहस करने के बाद युवा निर्देशकों की इस जूरी ने ईरानी फिल्मकार शाहराम अलीदी की फिल्म विस्पर विथ द विंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना है। कुर्दिश लोगों की जिंदगी युद्ध में किस तरह खत्म हो रही है और इसका दंश वे किस तरह छेल रहे है इसको फिल्म में बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है।



मुंबई के युवा समीक्षकों ने वुमन विदावुट मैन को भी बेहतरीन फिल्म मानते हुए कहा कि यह फिल्म भी अवार्ड के लिए प्रतियोगिता में दमदार थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: