Bollywood की मॉडर्न वेश्याएं
मुंबई. बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अपनी अभिनय का लोहा मनवाया है। अलग-अलग समय पर विभिन्न अभिनेत्रियों ने ऐसे रोल्स अदा किए है जिससे उनकी अभिनय क्षमता का पता तो चलता ही है साथ ही बॉलीवुड में मौजूद टैलेंट से भी हमारा परिचय होता है। बॉलीवुड में अनेक विषयों पर फिल्में बनी हैं उन्ही में से एक विषय है वेश्वावृत्ति। आइए हम आपकी मुलाकात उन अभिनेत्रियों से कराते हैं जिन्होंने फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग से वेश्या के जीवन को जीवंत कर दिया।
नेहा धूपिया ने जूली फिल्म में अपने अभिनय से एक वेश्या के जीवन को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर प्रस्तुत किया। इस फिल्म में नेहा के अभिनय की चारों तरफ प्रशंसा हुई।
चमेली फिल्म में करीना ने बेहतरीन अभिनय किया। करीना ने इस फिल्म में एक वेश्या का रिरदार निभाया था। हांलाकि करीना ने पहले इस भूमिका को करने से इंकार कर दिया था।
रानी मुखर्जी ने फिल्म लागा चुनरी में दाग में एक वेश्या की भूमिका निभाई। एक ऐसे वेश्या जो अपने घर के लोगों के जीवन -यापन का खर्च उठाने के लिए इस पेशे में आने को मजबूर होती है।
देव डी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कालकी कोचलिन ने अपनी पहली ही फिल्म में एक वेश्या की भूमिका निभाई।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली द्रारा निर्देशित फिल्म देवदास में वेश्या की भूमिका निभाई थी। अपने अभिनय से माधुरी ने चंद्रमुखी के किरदार को जीवंत कर दिया।
वैसे तो तब्बू ने हर रोल में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है लेकिन कौन भूल सकता है चांदनी बार में तब्बू के अभिनय को। तब्बू द्रारा इस फिल्म में निभाई गई वेश्या की भूमिका ने वेश्याओं के जीवन के संघर्ष को बेहतरीन तरीके से प्रस्तूत किया।
मनीषा कोइराला ने मंडी फिल्म में वेश्या की भूमिका निभाई थी।
अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने भी वास्तव फिल्म में एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में नम्रता के को स्टार थे संजय दत्त।












