Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 16:56 [IST]  

danik bhaskar‘स्लमडॉग’ के बाल कलाकारों से ‘तंग’ डैनी बॉयल

Bhaskar News

लंदन. ऑस्कर पुरस्कार विजेता ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉयल ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के बाल कलाकारों अजहरुद्दीन इस्माइल और रूबीना अली के परिवारवालों से ‘तंग’ आकर उनसे संपर्क तोड़ लिए हैं। इन दोनों कलाकारों के परिवारवालों की बढ़ती मांगों के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने डैनी से उनके ट्रस्ट फंड से और पैसों की मांग की थी। कॉन्टैक्टम्यूजिक ने यह जानकारी दी।



दरअसल, डैनी अपने ‘जय हो’ ट्रस्ट के अधिकारियों से मिलने के लिए मुंबई आए थे। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि अजहरुद्दीन के रिश्तेदारों ने डैनी से उन्हें कार दिलाने और रूबीना के परिवारवालों ने उनसे 48 हजार डॉलर (22 लाख 60 हजार रुपए) की मांग की। यह डैनी को नागवार गुजरा। वह इन बच्चों के घरवालों की मांगें पूरी करते-करते थक चुके हैं। डैनी के एक प्रतिनिधि ने कहा, ‘वह काफी परेशान हो चुके हैं। इन बच्चों के परिवारवालों की मांगों से तंग होकर ही वह भारत छोड़कर ब्रिटेन वापस चले गए।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: