Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 17:00 [IST]  

danik bhaskarकेट के पतला होने का राज

Bhaskar News

लंदन. हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन को फिल्‍म अर्थबाउंड के लिए अपना वजन कम करना था इसके लिए उन्होंने एक अनोखा रास्ता निकाला। केट ने शराब पीनी बंद कर दी। केट के मुताबिक उन्होंने जैसे ही शराब पीना बंद कर दिया वैसे ही उनका वजन कम होना शुरू हो गया।



इस फिल्‍म में उन्‍हें एक ऐसी बीमार महिला का रोल करना था तो बीमार होती है। उसे अपने डॉक्‍टर से प्रेम हो जाता है। इस रोल के लिए केट काफी वजन कम करना था। किसी ने उन्‍हें बताया कि शराब और उच्‍च कैलोरी वाले भोजन को छोड़ने से काफी वजन कम हो सकता है।



केट ने ऐसा ही किया लेकिन उनके लिए शराब छोड़ना काफी बड़ा काम था। फिर भी फिल्‍म में अपने पात्र को सजीवता प्रदान करने के लिए केट ने अपनी इच्‍छाओं पर काबू पा लिया और वजन कम करने में कामयाब रहीं। केट की यह फिल्म आगामी कुछ दिनों में रिलीज होकर तैयार हो जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: