Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 17:11 [IST]  

danik bhaskarबियांसे को मिला एमटीवी अवार्ड

Bhaskar News

लंदन. पॉप गायिका बियांसे नाउल्स को एमटीवी यूरोप संगीत अवार्ड :ईएमएएस: दिया गया है। इसमें आयरिश बैंड यू2 ने बर्लिन की दीवार गिरने के 20 साल पूरे होने के मौके पर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए सितारों ने अपने अनोखे परिधान से भी लोगों को चकित कर दिया। हांलाकि इस कार्यक्रम को लेकर पहले काफी विवाद हो चुका है जिसके कारण इस बार इस कार्यक्रम के आयोजित होने में देर हो गई।



आर एंड बी से मशहूर गायिका नाउल्स ने हैलो के लिए बेस्ट फीमेल और बेस्ट सांग के साथ सिंगल लेडीज के लिए बेस्ट वीडियो का अवार्ड क्षटका है। वहीं यू2 ने बेस्ट लाइव एक्ट अवार्ड प्राप्त किया।



आयरिश बैंड के सदस्यों ने जर्मनी की राजधानी में स्थित ब्रांडेनबर्ग गेट पर गुरूवार की रात को 10 हजर प्रशंसकों के सामने छह गीतों की प्रस्तुति भी दी। इस समारोह में पापाराज्जी से मशहूर लेडी गागा के खाते में बेस्ट न्यू एक्ट ट्रॉफी आयी।



रॉक बैंड ग्रीन डे ने भी बेस्ट रॉक एक्ट अवार्ड झटका। इस समारोह में शकीरा, लियोना लेविस, तोकियो होटल के साथ नाउल्स ने अपने पति ज़े़जेड के संग प्रस्तुतियां दीं। समारोह का संचालन गायक कैटी पेरी ने किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: