किम ने मारा चैरिटी पंच
लंदन. अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री किम कर्दाशियन बॉकसिंग रिंग में उतरी और विरोधी से दो-दो हाथ किए। उनकी यह फाइट एक चैरिटी इवेंट का हिस्सा थी।
अकसर फीमेल सेलिब्रिटीज सौंदर्य को लेकर किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाती। चाहे फिर बात महंगी फिल्म या विज्ञापन की क्यों न हो, लेकिन अभिनेत्री किम कर्दाशियन ने बॉक्सिंग मैच लड़कर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल उन्होंने चैरिटी के लिए ग्लोव्स पहने थे।
कैलिफोर्निया के कॉमर्स कैसिनो में हुए इस इवेंट में चैरिटी राशि जुटाने के लिए किम के साथ दो-दो हाथ करने की बोली लगाई गई थी। इसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले को बॉक्सिंग रिंग में उनका विरोधी बनने का सुअवसर मिला। इस दौरान 29 वर्षीय किम ने गुलाबी रंग के ग्लोव्स और बॉक्सिंग शॉट्स पहन रखी थी। उनसे पहले उनका भाई रॉब रिंग में उतरे। हालांकि रॉब पर उसका विरोधी भारी पड़ गया। भाई की हालत देख किम ने पहले राउंड के बाद मैच रद्द करवा दिया और काफी देत तक इवेंट से गायब रही। आखिर एक घंटे बाद वे फिर लौटी और रिंग में उतरीं। इस इवेंट में उनके सौतेले पिता ब्रूस जेनर, उनकी बहन क्लोए, बहन कॉर्टनी के ब्वॉय फ्रेंड भी पहुंचे थे।
किम में नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा है कि मैं मैच से पहले काफी डरी हुई थी। मुझे ब्लड प्रेशर की जांच करवाना पड़ी। उन्होंने साइट पर कुछ तस्वीरें भी डाली हैं।










