Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 18:53 [IST]  

danik bhaskarविनोद कांबली जाएंगे बिग बॉस में

agency

big आज रात बिग बॉस के घर में होगी पूर्व क्रिकेटर और राजनेता विनोद कांबली की एंट्री, इससे पहले कांबली सच का सामना में भाग लेने को लेकर चर्चा में आए थे। अपने बचपन के सखा और क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर आपत्तीजनक बातें कहने पर कांबली की काफी आलोचना हुई थी और वह विवादों में फंस गए थे।



एक बार फिर विवादों की दुनिया यानी बिग बॉस के घर में विनोद कांबली एंट्री ले रहे हैं। उनके साथ शो पर मिस्टर इंडिया रह चुके प्रवेश राना भी वाइल्ड कार्ड एंट्री द्वारा शो में जाएंगे। शो में कांबली को लेने का कारण भी सच का सामना में उनके आने से आए टीआरपीए में उछाल है।



माना जा रहा था कि शो पर राजेश खन्ना एंट्री लेंगे लेकिन फिलहाल वह अपने किसी काम में व्यस्त हैं और संभावना ये भी है कि राजेश खन्ना बाद में एंट्री ले सकते हैं। हो सकता है कि इस बार शो से इस्माइल दरबार बाहर हो जाए, उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है कि अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए शमिता शेट्टी भी बिग बॉस के घर से बाहर निकलने में कामयाब हो सकती हैं। फिलहाल शो में काफी कुछ बाकी हैं और आपको करना होगा मजेदार ट्विस्ट और टर्न के लिए थोड़ा सा इंतजार।


संबंधित खबरें
* सेक्सी शर्लिन ने खोले बिग बॉस के राज !!!
* बिग बॉस: क्लॉडिया सीख पाएगी हिंदी
* बिग बॉस के घर में रोने लगी शमिता !!!
* "अगंप्रदर्शन" वाली नहीं असली शर्लिन थी बिग बॉस में
* अश्लीलता दिखाना है तो बदलो बिग बॉस का टाइम
* शिल्पा शमिता को बिग बॉस से बाहर निकालेगी ???
* अश्लीलता को लेकर बिग बॉस को नोटिस
* राजेश खन्ना लेंगे बिग बॉस में एंट्री !!!
* बिग बॉस : बोतल फेंकी, गालियां दीं, कमाल खान बाहर
* मेरे साथ बिग बॉस में भेदभाव हुआ: जया सावंत

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: