Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 19:07 [IST]  

danik bhaskarआनंदी - जग्या बोले टीवी मत देखो

agency

bbहाल ही में बालिका वधु के स्टार आनंदी यानी अविका और जग्या-जगदीश यानी अविनाश ने बच्चों को ये संदेश दिया की उन्हें टीवी देखने की बजाए खेल खेलना चाहिए। एक खास कार्टून कैरेक्टर के साथ बालिका वधु के इन दोनों लीड़ कलाकारों ने ये खास संदेश दिया। उस दिन शूटिंग किसी कार्टून चैनल के प्रमोशन लिए नहीं बल्कि खास तौर इस गंभीर संदेश को देने के लिए की जा रही थी। इस शूटिंग में जग्या और आनंदी के साथ ही इस कार्टून कैरेक्टर को भी काफी मजा आया। सेट पर इस दिन शूटिंग के साथ ही काफी सारी मौज मस्ती हुई और गेम्स भी खेले गए। आनंदी जग्या ये सोच कर खुश थे कि वह एक अच्छा काम कर रहे हैं और बच्चें उनकी बात जरूर मानेंगे। हम तो भई बस इतना कहेंगे कि अगर बच्चे टीवी नहीं देखेंगे तो आनंदी जग्या को कैसे देखेंगे और क्या खुद ये दोनों टीवी नहीं देखते हैं....।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: