Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 19:21 [IST]  

danik bhaskarदादा फिर बने 'केकेआर' के कप्तान

Agency

Gangulyकोलकाता. क्रिकेट से सन्यास ले चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए फिर से कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस वक़्त न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं।

गौरतलब हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में गांगुली ही कप्तान थे,पर इसके दूसरे संस्करण में टीम के मालिक शाहरुख़ खान ने गांगुली कि जगह मैक्कुलम को कप्तान बना दिया था,जिसकी बहुत आलोचना हुई थी। फिलहाल कोलकाता नाइटराइडर्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं।

टीम का नया कोच ऑस्ट्रेलिया के देव वाटमोर को बनाया गया हैं। सहायक कोच दिल्ली रणजी टीम के कोच विजय दहिया को बनाया गया हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अपने समय के सबसे खतरनाक बॉलर वसीम अकरम को टीम का मेंटर बनाया गया हैं। टीम प्रबंधन ने एंड्रयू लीपस और आंद्रियान ली रॉ को क्रमश:फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर नियुक्त किया गया है।

कप्तान बनने पर गांगुली ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'केकेआर' नई नियुक्तियों और नई रणनीतियों के साथ अब आगे के रोमांचक और सफल सत्र के लिए तैयार हैं। मैं डेव के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।'इस साल दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल में केकेआर के पूर्व कोच जान बुकानन ने गांगुली को हटाकर उनके स्थान पर मैक्कुलम को कप्तान नियुक्त किया था। बाद में केकेआर प्रबंधन ने टीम के लचर प्रदर्शन के बाद बुकानन को बर्खास्त कर दिया था।



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: