Khabre Jara Hat Ke
अपने ही अंतिम संस्कार में पहुंचा
Bhaskar.Com Friday, November 06, 2009 20:03 [IST]  

ब्रासीलिया. बिल्कुल किसी हिन्दी सीरियल की तरह वह कार क्रैश में मारा जाता है लेकिन अपने ही अंतिम संस्कार में शामिल हो सबको हैरान कर देता है। पुलिस के मुताबिक एडेमीर गोनजाल्विस की कार क्रैश में मौत की खबर के बाद एडेमीर के रिश्तेदारों ने उनकी ‘लाश’ की पहचान की थी। लेकिन गोनजाल्विस ने दुर्घटना की रात एक ट्रक स्टॉप पर अपने दोस्तों संग गुजारी थी। जो व्यक्ति एक्सीडैंट में मारा गया, उसने सिर्फ गोनजाल्विस जैसे कपड़े पहने हुए थे। एक जैसे कपड़े पहने होने के कारण गोनजाल्विस के रिश्तेदारों को गलतफहमी हो गई। पुलिस के मुताबिक गोनजाल्विस के परिवारवालों ने तो ठीक से बॉडी को देखा भी नहीं था लेकिन वे समझे कि गोनजाल्विस अब नहीं रहा। गोनजाल्विस की मां के मुताबिक उन्हें कुछ शक हुआ था लेकिन किसी ने नहीं माना।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: