लंदन. ब्रिटेन में दो बहनें अपनी-अपनी शादी के 70-70 साल मिलाकर शादी की संयुक्त 140वीं वर्षगांठ मनाने जा रही हैं। दरअसल दोनों बहनें 1939 में एक ही दिन शादी के बंधन में बंधी थीं। 70 साल पहले डॉरिस तथा मारग्रेट ने मानचैस्टर में शादी के लिए एक ही चैपल बुक किया था और यही नहीं दोनों ने एक जैसे वैडिंग गाउन बनवाए थे।
दोनों बहनों के सात बच्चे, 24 पोते-पोतियां तथा उनके भी आगे 34 बच्चे हैं। डोरिस के मुताबिक द्वितीय विश्व युद्ध के शुरुआती दिन थे, हमें डर था कि हम भी कहीं मारे न जाएं, इसलिए जल्द से जल्द शादी करने का फैसला ले लिया। वह बहुत खूबसूरत शादी थी और हम दोनों बहनों का रिश्ता भी। ज्यादातर लोग तो हमें जुड़वां समझते थे।