Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 20:15 [IST]  

danik bhaskarप्रभाष जोशी के निधन से तेंदुलकर स्तब्ध

Agency

sachin_14नयी दिल्ली. सचिन तेंदुलकर ने आज पत्रकार प्रभाष जोशी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि इससे ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना आसान नहीं होगा। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच कल रोमांचक एक दिवसीय क्रिकेट मैच देखते हुए 72 वर्षीय जोशी को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया ।

तेंदुलकर ने कहा,’मैं उनके निधन से स्तब्ध हूं’,वह क्रिकेट के शौकीन थे और उनके निधन से खालीपन पैदा हो गया है।’ सचिन ने कहा,’शुरू से ही उनकी लेखनी और विचार मेरी हौसला अफजाई करते रहे हैं।’ बीसीसीआई प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने भी जोशी के निधन पर शोक जताया है ।

संयोग से जब जोशी को दिल का दौरा पड़ा तो वह तेंदुलकर की आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेली गयी 175 रन की पारी का सीधा प्रसारण देख रहे थे। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर की इस पारी की काफी तारीफ की। उनके परिजनों ने बताया कि जब उन्हें दौरा पड़ने पर दूसरे कमरे में ले जाया गया तो तब भी वह तेंदुलकर के स्कोर और मैच में भारत की स्थिति के बारे में पूछते रहे ।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: