Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 20:43 [IST]  

danik bhaskarबीसीसीआई को हैं प्रायोजक का इंतजार

Agency

BCCI कानपुर. इसे क्रिकेट की अति कहिए या टेस्ट मैचों की लोकप्रियता में कमी,पर हकीकत यही है कि श्रीलंका के खिलाफ 10 दिन बाद शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रायोजक नहीं ढूंढ़ पाया है। सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद में 16 नवंबर से खेला जाएगा।



प्रायोजक नहीं मिल पाने से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को अपने लोगो के साथ ही टिकट छपने के लिए देना पड़ा है। एसोसिएशन 24 नवंबर से यहां दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। एसोसिएशन के निदेशक ज्योति वाजपेयी ने कहा,‘बीसीसीआई आगामी टेस्ट सीरीज का प्रायोजक नहीं ढूंढ़ पाया है। इसलिए हमने उससे अनुमति लेने के बाद बिना प्रायोजक के लोगो के ही टिकट छपने के लिए दे दिया है।’एसोसिएशन के एक अन्य अधिकारी पीडी पाठक ने कहा कि टिकट वितरण में और देरी नहीं होगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: