Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, November 06, 2009 23:08 [IST]  

danik bhaskarशाहरूख की हिरोइन बनेंगी तमन्ना

भास्कर.कॉम

मुंबई. दक्षिण भारत की हिरोइन तमन्ना जल्द ही शाहरूख खान के साथ फिल्मों में नजर आएंगी। तमन्ना को फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर ने शाहरूख के अपोजिट साइन किया है।



फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। दक्षिण की फिल्मों से अपनी पारी की शुरूआत करने वाली तमन्ना की पहली फिल्म नहीं चल पाई थी। लेकिन उनकी दूसरी फिल्म कलोरी को जर्बदस्त सफलता मिली। इस फिल्म के सफल होते ही तमन्ना के पास फिलमों की लाइन ही लग गई।



फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार तमन्ना को उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कंधेन कंधलई में उनके अभिनय क्षमता को देखते हुए फरहान की अनाम फिल्म के लिए लिया गया है। अब देखते हैं कि तमन्ना की नई पारी का क्या अंजाम होता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: